फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कालेज के सीएमएस ने दिया त्यागपत्र 20-54-00

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर के मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. अमीरुल हसन ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। फिलहाल त्यागपत्र स्वीकार नहीं हुआ है। बताया जाता है कि टांडा तहसील क्षेत्र के सद्दरपुर में स्थित राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज के मुख्य चिकित्साधीक्षक के पद पर डॉ. अमीरुल हसन तैनात हैं। उन्होंने बीते दिन अपने पद से त्यागपत्र दे दिया। प्राचार्य को भेजे त्यागपत्र में उन्होंने कहा है कि कतिपय निजी कारणों के चलते वे अब इस पद पर काम करने में असमर्थ हैं। ऐसे में तत्काल प्रभाव से उनका त्यागपत्र स्वीकार किया जाए। इस बीच सीएमएस के त्यागपत्र को लेकर क्षेत्र में कई तरह की चर्चाओं का माहौल गर्म है। किसी खास बिल से जुड़ा विवाद मुख्य रूप से चर्चा में है। हालांकि कोई भी पक्ष किसी भी प्रकार के विवाद को स्वीकार नहीं कर रहा। प्राचार्य प्रोफेसर पीके सिंह ने बताया कि त्यागपत्र मिला है। उन्होंने निजी कारणों से सीएमएस के तौर पर काम न करने की इच्छा जताई है। किसी प्रकार के विवाद का कोई मामला नहीं है। इस्तीफा अभी स्वीकार नहीं किया गया है। उस पर विचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें