फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार पिकअप से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जलालपुर बाजार के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। उधर अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

जलालपुर थाना अंतर्गत रफीगंज निवासी सरोज (32) पुत्र रामसजीवन गुरुवार देर शाम बाइक से जलालपुर से घर जा रहा था। बताया जाता है कि जब वह बाजार के निकट पहुंचा, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। जब तक इर्द-गिर्द मौजूद लोग घटनास्थल पर पहुंचते, तब तक चालक वाहन लेकर भाग खड़ा हुआ। परिवारीजन ग्रामीणों की मदद से उसे सीएचसी जलालपुर ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बाद में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और शव परिवारीजनों को सौंप दिया। घटना से घरवालों में कोहराम मचा हुआ है।
उधर अन्य मार्ग दुुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार जलालपुर थाना अंतर्गत जलालपुर निवासी शौकत अली (65) शुक्रवार सुबह उस समय जीप की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया, जब वह घर के निकट सड़क पार कर रहा था। गंभीरावस्था में उसे सीएचसी जलालपुर में भर्ती कराया। यहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। आलापुर थाना अंतर्गत बढ़ईडीह गांव निवासी राजनरायन (35) पुत्र देवकीनंद व दुर्गाप्रसाद (28) पुत्र चनई शुक्रवार देर शाम एक ही बाइक से आलापुर से घर जाते समय गांव के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गए। दोनों को पहले सीएचसी रामनगर, फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें