फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में भिड़े दो पक्ष, मारपीट में छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। सम्मनपुर थाना अंतर्गत रामपुर मंगुराडिला गांव में गुरुवार सुबह भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव निवासी मिठाईलाल व मोहितराम के बीच लंबे समय से एक भूखंड को लेकर विवाद चला आ रहा है। इसे लेकर कई बार दोनों पक्ष आमने सामने आ चुके हैं। मामला थाने तक भी पहुंचा, लेकिन स्थाई निस्तारण नहीं हो सका। इसी का नतीजा रहा कि गुरुवार को एक बार फिर से दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। बताया जाता है कि संबंधित भूमि पर मिठाईलाल पक्ष ने लकड़ी रखी हुई थी। दूसरे पक्ष ने इसका विरोध किया, तो उनके बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्ष के लोग लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए। लाठी-डंडे चलने के बीच स्थानीय लोगों ने पहुंचकर समझा बुझाकर मामला शांत कराया। मारपीट में एक पक्ष के गुलाबा देवी (42) पत्नी मिठाईलाल, अभिमन्यु (18) पुत्र मिठाईलाल, कांति (21) पुत्री मिठाईलाल, शांति (15) पुत्री मिठाईलाल व दूसरे पक्ष के मोहितराम व सीमा देवी को चोटें आईं।
दोनों पक्षों ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराते हुए केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां गुलाबा की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें