फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का गवाह बनेगा जिला

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में पहले महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 21 जनवरी से होने जा रहा है। इसमें लखऊ, गोरखपुर, उत्तराखंड व आगरा की टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता का शुभारंभ डीएम अखिलेश सिंह करेंगे। प्रतियोगिता से जुड़ी तैयारियों को गति देने का कार्य शुरू हो गया है। आयोजन में भारतीय टीम के प्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी ज्ञानेंन्द्र पाण्डेय भी महिला खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए अकबरपुर पहुंचेंगे।
विज्ञापन

महिलाओं के बीच क्रि केट को बढ़ावा देने के लिए जिले में प्रभावी मुहिम शुरू हुई है। आयोजक उर्मिला सुमन फाउंडेशन ने बीएन इंटर कॉलेज के ग्राउंड पर 21 जनवरी से तीन दिनी महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन कराने का निर्णय लिया है। यह जानकारी बुधवार को जिला मुख्यालय पर आयोजक मंडल की संयोजक उर्मिला सुमन फाउंडेशन की अध्यक्ष रीता प्रकाश मणिकर्णिका ने दी। बताया कि उनके पिता व पूर्व सांसद रामप्यारे सुमन की स्मृति में ही आरपीएस महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। पूर्व सांसद सदैव समाज के उपेक्षित वर्ग के लोगों को महत्व देने उन्हें आगे बढ़ने का मौका प्रदान करने तथा बेटियों को उनका हक दिलाने के लिए काम करते रहे हैं। इसलिए हम सब ने उनकी याद में यह आयोजन करना तय किया। उनकी तीसरी पुण्य तिथि पर प्रतियोगिता का समापन होगा। महिला खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए भारतीय टीम के प्रसिद्ध खिलाड़ी रह चुके ज्ञानेन्द्र पांडेय पहुंच रहे हैं।
सहसंयोजक राजन सुमन के मुताबिक टूर्नामेंट में उत्तराखंड के अलावा, लखनऊ, गोरखपुर व आगरा की टीम भाग लेंगी। इनका लीग मैच कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है। मैच टी20 फार्मेट के अनुरूप होगा। प्रतियोगिता का शुभारंभ डीएम अखिलेश सिंह करेंगे। दूसरे दिन के मैचों का शुभारंभ टांडा विधायक संजू देवी व एसपी संतोष कुमार मिश्र करेंगे। समापन प्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी ज्ञानेन्द्र पांडेय व अकबरपुर नगर पालिका अध्यक्ष सरिता गुप्ता द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा।
विज्ञापन


सुरक्षा के रहेंगे तगड़े प्रबंध
बाहर से आ रही महिला क्रिकेट टीम की सदस्यों की सुरक्षा के समुचित इंतजाम पुलिस प्रशासन द्वारा किया जाएगा। आयोजक मंडल की संयोजक रीता प्रकाश मणिकर्णिका व सचिव राजन सुमन ने एसपी से मिलकर बताया कि सुरक्षा के लिए ही महिला खिलाड़ियों को दो प्रसिद्ध होटल में ठहराने का इंतजाम किया जा रहा है। दोनों होटल के नजदीक तथा खेल मैदान में आवश्यक सुरक्षा तय करने की जरूरत है। एसपी ने उन्हें आश्वस्त किया कि सुरक्षा के सभी जरूरी इंतजाम सुनिश्चित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें