फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी, इल्तिफातगंज में जमा होगा आनलाइन विद्युत बिल

विज्ञापन
विज्ञापन
इल्तिफातगंज (अंबेडकरनगर)। नगर पंचायत इल्तिफातगंज क्षेत्र व आसपास के विद्युत उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है। वे अब अपने विद्युत बिल का भुुगतान ऑनलाइन कर सकेंगे। इसके लिए शनिवार को इल्तिफातगंज बाजार में विद्युत बिल जमा केंद्र की स्थापना की गई। इसका सीधा लाभ लगभग सात हजार विद्युत उपभोक्ताओं को मिलेगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पावर कॉर्पोरेशन ने बिजली बिल जमा करने की मैनुअल व्यवस्था लगभग समाप्त कर दी है। ऑनलाइन व्यवस्था के माध्यम से ही बिजली का बिल जमा करने पर जोर दिया जा रहा है। इसी क्रम में टांडा विद्युत वितरण खंड से जुड़े इल्तिफातगंज बाजार में शनिवार को ऑनलाइन विद्युत बिल जमा करने के केंद्र का शुभारंभ हुआ। उपखंड अधिकारी उमेश कुमार ने शुभारंभ करते हुए कहा कि ऑनलाइन व्यवस्था लागू होने से उपभोक्ताओं को सीधा फायदा मिलेगा। वे अपने बिजली के बिल आसानी से देख व जमा कर सकते हैं। पहले उपभोक्ताओं को संबंधित उपकेंद्रों तक जाना पड़ता था। वहां मैनुअल व्यवस्था के चलते बिल जमा करने में कई बार विलंब भी हो जाता था। मनमानी की भी शिकायतें उपभोक्ता करते थे। अब इन स्थितियों से निजात मिलेगी। अवर अभियंता रामजनम गौतम ने उपभोक्ताओं से कहा कि उनकी सुविधा के लिए ही यहां किराए पर कमरा लेकर इस केंद्र की स्थापना की गई है। इसका सीधा लाभ लगभग सात हजार उपभोक्ताओं को मिलेगा। इसमें इल्तिफातगंज नगर क्षेत्र के लगभग साढ़े तीन हजार पावरलूम उपभोक्ता भी शामिल हैं। जेई ने बताया कि फिलहाल यहां एक सिस्टम स्थापित कर काम शुरू करा दिया गया है। रविवार 14 जनवरी से पूरी तरह यहां ऑनलाइन बिल जमा करने का काम शुरू हो जाएगा। शीघ्र ही एक और सिस्टम स्थापित कर कार्य में तेजी लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें