फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर से घने कोहरे की चपेट में आया समूचा जनपद

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। शीतलहर व घने कोहरे के चलते बुधवार को पूरे दिन लोग ठिठुरते रहे। आम जनजीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त रहा। घने कोहरे के चलते वाहन दिन में भी हेडलाइट जला कर सड़कों पर रेंगते रहे। सड़कों पर लगभग पूरे दिन सन्नाटा रहा।
विज्ञापन


ठंड से बचने के लिए लोग अलाव तापते नजर आए। सर्दी को देखते हुए प्रशासन ने इंटरमीडिएट तक के स्कूलों में शनिवार छह जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया है। बुधवार सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई।

पूरा जिला बुध सुबह से घने कोहरे व सर्द हवा की चपेट में रहा। हाड़ कंपा देने वाली ठंड ने लोगों की दिनचर्या को पूरी तरह अस्त व्यस्त कर दिया। शीतलहर को देखते हुए प्रशासन ने इंटरमीडिएट तक के सभी विद्यालयों में 6 जनवरी तक का अवकाश घोषित कर दिया है। इस दौरान केवल वही विद्यालय खुले रहेंगे जहां प्रयोगात्मक परीक्षाएं चल रही होंगी।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि पहले 2 जनवरी तक कक्षा आठ तक के विद्यालयों में ही अवकाश घोषित था। बुधवार को शीतलहरी को देखते हुए इंटरमीडिएट तक का अवकाश घोषित करने का निर्णय प्रशासन ने लिया। इससे कड़ाके की ठंड से जूझ रहे छात्र-छात्राओं ने राहत की सांस ली। उधर घने कोहरे व सर्द हवा के चलते लोग लूरे दिन घरों में ही दुबके रहे। बाजारों में भी सन्नाटा रहा।

शहरी क्षेत्र की सड़के भी सूनीं रहीं। बहुत जरूरी होने पर ही होने पर ही लोग घरों से बाहर निकले। दोपहर तक छाए कोहरे के बीच दोपहर बाद धूप तो निकली, लेकिन सर्दी के चलते बे बेअसर रही। शाम होते होते एक बार फिर से पूरा जनपद फिर घने कोहरे की चपेट में आ गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें