फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नववर्ष की पूर्व संध्या पर ही चहुंओर बिखरा दिखा उल्लास

विज्ञापन
विज्ञापन
नए वर्ष के स्वागत के जश्न में डूबे लोग
विज्ञापन

अंबेडकरनगर। नव वर्ष के स्वागत का उल्लास पूर्व संध्या पर ही दिखने लगा। रविवार देर शाम शुरू हुआ जश्न देर रात तक चलता रहा। शहर के प्रमुख होटलों से लेकर अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान न्यू ईयर के सेलिब्रेशन को लेकर सजे दिखे। हाईवे के ढाबों तक पर न्यू ईयर पार्टी का सिलसिला चलता रहा। लोग परिवार और परिचितों के साथ नववर्ष की खुशी मनाते दिखे।

कई स्थानों पर युवाओं ने आतिशबाजी कर नए साल की खुशी का इजहार किया। इससे पहले रविवार दिन में बच्चों ने अभिभावकों के साथ पार्क में जहां मौज मस्ती की। एक दूसरे को बधाई देने के लिए लोगों ने आकर्षक फूल व बुके की खरीदारी की। वर्ष 2018 के स्वागत की तैयारियां जनपद में कई दिन से चल रही थीं। पूर्व संध्या पर जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में उल्लास का माहौल दिखा।
विज्ञापन


सबसे अधिक उत्साह युवाओं में नजर आया। उन्होंने नए वर्ष के स्वागत के लिए कई कार्यक्रम किए। रविवार के अवकाश के बीच बच्चों ने अपने अभिभावकों के साथ अकबरपुर नगर स्थित एकमात्र राजकीय उद्यान में पहुंचकर जमकर मौज मस्ती की। कोई फुटबाल खेल रहा था, तो कोई बैडमिंटन। बच्चों ने झूलों का भी आनंद उठाया। इस उल्लास में खराब मौसम भी बाधा नहीं बन सका।

कड़ाके की ठंड के बावजूद शाम तक पार्क गुलजार रहे। शाम होते ही होटल व प्रतिष्ठानों में नए वर्ष के स्वागत का जश्न मनने लगा। नए वर्ष की बधाई देने के लिए एक दिन पहले ही युवाओं ने फूलों व बुके की खरीदारी कर ली। रविवार शाम से ही नए वर्ष की बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर शाम तक चलता रहा। फूलों व गिफ्ट आइटम की बिक्री से दुकानदारों के चेहरे खिल उठे। सोशल मीडिया पर भी रविवार से ही नए वर्ष की बधाई का दौर देखने को मिला। युवाओं ने व्हाट्स ऐप, ट्वीटर, फेसबुक पर अपने दोस्तों व रिश्तेदारों को नए वर्ष की बधाई दी। यह सिलसिला देर रात तक जारी रहा।

खासतौर पर सजाए गए होटल
नए वर्ष की पूर्व संध्या पर ग्राहकाें को आकर्षित करने के लिए अकबरपुर नगर के कई होटलों को प्रमुखता से सजाया गया। होटल भवनों में बाहर तक आकर्षक साज सजावट की गई। रंगबिरंगे गुब्बारे व झालरें लगाई गईं। रविवार शाम से होटलों में लोग सपरिवार पहुंचकर जशभन का आनंद लेने लगे। यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा। नगर के एक बड़े होटल के मैनेजर फहीम ने बताया कि रविवार को ग्राहक परिवारों के साथ पहुंचे जरूर, लेकिन यह सिलसिला सोमवार को ज्यादा बड़े पैमाने पर दिखेगा। बहुत से लोग पूर्व संध्या पर टीवी के विशेष कार्यक्रमों का आनंद लेते हैं।
विज्ञापन


शुरू हुआ विशेष पाठ
नए वर्ष के स्वागत को लेकर एक दिन पहले रविवार दोपहर बाद से अकबरपुर नगर स्थित हनुमान मंदिर में विशेष पाठ शुरू हुआ। 24 घंटे तक चलने वाले विशेष पाठ में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। सोमवार दोपहर बाद पाठ समाप्त होने के बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण किया जाएगा। गौरतलब है कि प्रत्येक वर्ष नए वर्ष के एक दिन पहले से ही हनुमान मंदिर में विशेष पाठ होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें