फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर युवती को जबरदस्ती ले जाने का युवकों ने किया प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
युवती को घर से अगवा करने का प्रयास
विज्ञापन

टांडा। नगर के छज्जापुर गोड़ियाना मोहल्ले में शनिवार देर शाम कुछ युवकों ने घर से एक युवती को अगवा करने का प्रयास किया। परिवारीजनों के विरोध पर एक युवक ने युवती के साथ कोर्ट मैरेज करने की बात कहते हुए कागजात दिखाए।

इस बीच पहुंची पुलिस ने युवक को अपने साथ थाने ले गई। जानकारी के मुताबिक छज्जापुर निवासी किशन मांझी शनिवार शाम दो युवकों के साथ गोड़ियाना के एक घर में घुस गया और एक युवती को जबरन अपने साथ ले जाने लगा। युवती के शोर मचाने पर परिवारीजन व स्थानीय लोग पहुंच गए। हंगामा कर रहे युवकों को पकड़ लिया। इस पर किशन ने युवती के साथ कोर्ट में शादी करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


उस संबंध में कागजात भी दिखाए। सूचना मिलने पर पहुंची कोतवाली पुलिस किशन को थाने ले गई। उधर युवती के परिवारीजनों ने कहा कि उनकी पुत्री के विवाह की तैयारियां चल रही हैं। किशन उसकी पुत्री को लगातार परेशान कर रहा है। वह शादी के फर्जी कागजात दिखाकर बदनाम करने की साजिश कर रहा है। कोतवाल बृजेश मिश्र ने किशन के कागजात की छानबीन करने की बात कही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें