फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर महोत्सव आज से, तैयारी पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर महोत्सव आज से, होंगे कई कार्यक्रम
विज्ञापन

अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर के हवाईपट्टी क्षेत्र में तीन दिवसीय ‘अंबेडकरनगर महोत्सव’ का भव्य शुभारंभ 8 दिसंबर को होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, प्रगतिशील किसान और शहीद की पत्नी द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा।

इसमें बाहरी कलाकारों के साथ ही जिले के प्रतिभाशाली कलाकारों को भी अपनी प्रस्तुतियां करने का मौका मिलेगा। शाम को स्टार नाइट और फैशन शो का आयोजन होगा। समिति अध्यक्ष प्रभात ने बताया कि समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गुरुवार शाम को मंच, वीआईपी दीर्घा आदि को अंन्तिम रूप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महोत्सव परिसर में सरकारी विभागों व निजी कंपनियों के स्टाल लगेंगे। झूला, पुस्तक मेला आदि भी महोत्सव का आकर्षण होंगे। महोत्सव में गजल गायक देवेश चतुर्वेदी भी कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। महोत्सव में मुंबई की मॉडल के अलावा फैजाबाद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मनोज दीक्षित आदि पहुंचेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें