फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचानक निरस्त हुईं सात एक्सप्रेस, बढ़ी यात्रियों की मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
सात ट्रेनें निरस्त होने से परेशान हुए यात्री
विज्ञापन

अंबेडकरनगर। एक साथ सात ट्रेनें निरस्त होने से गुरुवार को यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इससे 105 यात्रियों को आरक्षण रद्द कराना पड़ा। इसके अलावा तीन ट्रेनें 2 से साढ़े तीन घंटा विलंब से अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंची।

खराब मौसम का प्रतिकूल प्रभाव ट्रेनों की रफ्तार पर भी पड़ रहा है। निरस्त होने के साथ ट्रेनें घंटों विलंब से चल रही हैं। इससे यात्री परेशान हो रहे हैं। गुरुवार को एक साथ सात ट्रेनें निरस्त हो गईं।
विज्ञापन


अकबरपुर रेलवे स्टेशन से मिली जानकारी के अनुसार सुबह 10 बजे अकबरपुर पहुंचने वाली सरयू यमुना-डाउन एक्सप्रेस, शाम को आने वाली कैफियात अप एक्सप्रेस, सुबह 6 बजकर 13 मिनट पर पहुंचने वाली कैफियात डाउन एक्सप्रेस, सुबह 5 बजे पहुंचने वाली सियालदाह अप एक्सप्रेस, सुबह 7 बजे पहुंचने वाली सद्भावना डाउन एक्सप्रेस तथा मुगलसराय अप व डाउन एक्सप्रेस के निरस्त होने की सूचना यात्रियों को दी गई।

इतनी ट्रेनों के निरस्त होने से यात्रियों को व्यापक मुश्किलों का सामना करना पड़ा। मजबूरन सौ से अधिक यात्रियों को आरक्षण रद्द कराना पड़ा। इसके अलावा दून डाउन एक्सप्रेस 3 घंटा विलंब से पहुंची। फरक्का अप एक्सप्रेस 2 घंटा तो सियालदाह डाउन एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे विलंब से आई।
विज्ञापन


ट्रेने निरस्त होने व उनके विलंब से चलने पर यात्रियों ने रेल प्रशासन के प्रति नाराजगी दिखाई। उधर अकबरपुर रेलवे स्टेशन अधीक्षक जियालाल ने कहा कि ट्रेनें निरस्त हुई हैं। इसकी समय रहते यात्रियों को सूचना दी गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें