अरुण चौथी बार चुने गए माध्यमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष
अंबेडकरनगर। माध्यमिक शिक्षक संघ के वार्षिक चुनाव में मंगलवार को सर्वसम्मति से अरुण कुमार सिंह को लगातार चौथी बार जिलाध्यक्ष चुना गया।
अकबरपुर नगर के डॉ. गणेशकृष्ण जेतली इंटर कॉलेज परिसर में मंगलवार को संगठन के प्रांतीय मंत्री अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में वार्षिक चुनाव हुआ। इसमें सर्वसम्मति से अरुण कुमार सिंह को लगातार चौथी बार जिलाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा आशाराम वर्मा जिला मंत्री, प्रदीप पांडेय कोषाध्यक्ष, रामलखन वर्मा संगठन मंत्री, अखिलेश प्रताप सिंह आय-व्यय निरीक्षक, विवेकानंद त्रिपाठी मीडिया प्रभारी, दुर्गा प्रसाद सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुनील कुमार सिंह संरक्षक चुने गए। जबकि सुशील कांत दुबे, विनोद कुमार त्रिपाठी, डॉ. प्रदीप सिंह, कप्तान सिंह, राकेश वर्मा, हरिकेश सिंह, सुनील कुमार तिवारी, आलोक सिंह, रमेशचंद्र गुप्ता, नरेंद्र भारती, अमित कुमार मिश्र, उर्मिला त्रिपाठी, सीताराम यादव व अबूजर अंसारी उपाध्यक्ष चुने गए। आनंद प्रकाश सिंह, हसन असगर, राजेंद्र मिश्र, मुईनुद्दीन, अविनाश कुमार सिंह, शैलेंद्र पांडेय, विजय प्रताप सिंह, अजय कुमार सिंह, रामशबद यादव, रामबली, प्रदीप कुमार पांडेय, निहारिका सिंह, द्विजेंद्र कुमार सिंह व गिरीशचंद्र वर्मा को संयुक्त मंत्री चुना गया। इसके साथ ही संजय तिवारी को अकबरपुर तहसील, जावेद खान को टांडा, संजय कुमार वर्मा को जलालपुर, रामकेश मौर्य को आलापुर व इंद्रप्रताप सिंह को भीटी तहसील अध्यक्ष चुना गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि वे संगठन की मजबूती के साथ ही शिक्षकों की समस्याओं के निस्तारण को लेकर पूरी मजबूती के साथ आवाज बुलंद करेंगे। इस दौरान अभिषेक वर्मा, रमेश प्रभा, विनय, दीपक कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।