फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विस चुनाव के बाद निकाय में भी बसपा ने लहराया जलालपुर में परचम

विज्ञापन
विज्ञापन
युवा विधायक रितेश व पूर्व सांसद राकेश का प्रयास लाया रंग
विज्ञापन

अंबेडकरनगर। विधानसभा चुनाव के बाद जलालपुर में इस बार निकाय चुनाव में भी बसपा ने अपना परचम लहरा दिया है। जलालपुर के बसपा विधायक रितेश पाण्डेय ने इस परिणाम के साथ ही जिले की राजनीति में अपनी धमक जहां फिर से स्थापित की है, वहीं पूर्व सांसद राकेश पाण्डेय की रणनीति का लाभ भी पार्टी प्रत्याशी को मिला।

जीत के साथ ही जलालपुर से लेकर अकबरपुर तक पार्टी कार्यकर्ताओं व समर्थकों में जश्न का माहौल दिखा। गौरतलब है कि प्रदेश में बीते विधानसभा चुनाव में जहां बीजेपी की भारी बहुमत से जीत हुई थी, तब भी जिले की पांच में से तीन सीट बसपा के खाते में गई थी।
विज्ञापन


अकबरपुर व कटेहरी सीट से तो बसपा के दो कद्दावर नेताओं को जीत मिली थी, लेकिन जलालपुर में बसपा प्रत्याशी के तौर पर जीत का सेहरा बंधा था युवा बसपा नेता रितेश पाण्डेय को।

वर्ष 2012 में हुए विस चुनाव में बसपा प्रत्याशी के तौर पर पराजय के बाद भी क्षेत्र में लगातार डटे रहने तथा छोटी-छोटी समस्याओं को लेकर प्रभावी प्रयास सुनिश्चित करने का ही नतीजा रहा कि अगले चुनाव में तमाम लहर को दरकिनार कर मतदाताओं ने उन्हें बसपा प्रत्याशी के तौर पर विजयी बनाया।

अब मौजूदा निकाय चुनाव में भी बसपा प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए वे लगातार नगर क्षेत्र में बने रहे। पार्टी प्रत्याशी के पति कमरहयात की साफ सुथरी छवि के साथ-साथ विधायक के प्रयास का ही नतीजा रहा कि नगर परिषद अध्यक्ष की इस प्रतिष्ठापूर्ण सीट पर बसपा ने निकाय चुनाव में भी जीत का स्वाद चखा।

इसके साथ ही पूर्व सांसद राकेश पाण्डेय के राजनीतिक अनुभवों तथा उनकी पकड़ का लाभ भी बसपा को यहां मिला। इसी का नतीजा था कि जीत का जश्न मना तो उसमें कार्यकर्ताओं ने पूर्व सांसद को हाथोंहाथ लिया।
विज्ञापन


उधर अमर उजाला से बातचीत में जलालपुर विधायक रितेश पाण्डेय ने कहा कि पूरा जलालपुर उनका परिवार है। परिवार कभी अपने सदस्यों को निराश नहीं करता। इस जीत से परिवार के प्रति उनकी जिम्मेदारी अब और बढ़ गयी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें