फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना को लेकर प्रत्याशियों में बढ़ी धुकधुकी

विज्ञापन
विज्ञापन
दिनभर होती रही जीत-हार के समीकरण पर चर्चा
विज्ञापन

अंबेडकरनगर। निकाय चुनाव में मतगणना के एक दिन पहले परिणामों को लेकर विभिन्न दलों के प्रमुख प्रत्याशियों व उनके समर्थकों की धुकधुकी बढ़ी रही। सभी लोगों के बीच जीत-हार के समीकरण पर चर्चा होती दिखी। मतगणना की तैयारियों को लेकर भी प्रत्याशी व उनके परिवारीजन तथा संबंधित कार्यकर्ता व्यस्त रहे।

निकाय चुनाव में मतदान के बाद अब शुक्रवार 1 दिसंबर को होने वाली मतगणना को लेकर रोमांच एक दिन पहले चरम पर पहुंचता दिखा। यूं तो सभी पांच निकाय में अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर गहमागहमी का माहौल रहा है, लेकिन सबसे ज्यादा रोचकता अकबरपुर नगर परिषद अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर दिखी है।
विज्ञापन


मतगणना से एक दिन पहले सभी पांच निकाय में प्रत्याशियों व उनके समर्थक के बीच आवश्यक तैयारियां की जाती रहीं। जीत-हार के आंकड़ों पर भी रह रहकर चर्चा होती रही। अकबरपुर नगर परिषद अध्यक्ष की सीट महिला के लिए आरक्षित होने के चलते इस पर महिला प्रत्याशियों को ही सभी प्रमुख दलों ने उतारा था।

चुनाव प्रचार की कमान तो महिला प्रत्याशियों ने स्वयं संभाल रखी थी, लेकिन मतगणना से जुड़ी तैयारियों की कमान सभी महिला प्रत्याशियों के पतियों के हाथ में ही दिखी। गुरुवार को भाजपा, कांग्रेस, बसपा व सपा खेमे में पूरे दिन मतगणना को लेकर आवश्यक तैयारियां चलती रहीं।

मतगणना के लिए लगाए गए कार्यकर्ताओं को आवश्यक हिदायत दी गई। उन्हें समझाया गया कि किस तरह मतगणना में मौजूद रहना है। मतगणना कार्य में किसी प्रकार का गतिरोध न हो, इसके लिए ज्यादातर पुराने कार्यकर्ताओं को ही जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन


इस बीच मतगणना से पहले एक बार फिर सभी प्रमुख दलों के जिलाध्यक्षों ने अपनी-अपनी जीत का दावा किया। भाजपा जिलाध्यक्ष शिवनायक वर्मा, सपा जिलाध्यक्ष हीरालाल यादव व बसपा जिलाध्यक्ष दर्शन भारती ने जहां सभी पांच सीट पर जीत का दावा किया, वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष सै. मेराजुद्दीन किछौछवी ने तीन, तो आप जिलाध्यक्ष राजेंद्र वर्मा ने दो सीट पर जीत का दावा किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें