फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोविन्द साहब मेले में उमड़ रही मेलार्थियों की भारी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
मेलार्थियों की भीड़ से गोविंद साहब मेला गुलजार
विज्ञापन


न्यौरी। पूर्वांचल के ऐतिहासिक गोविंद साहब मेले में बुधवार को भी श्रद्धालुओं व मेलार्थियों की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने सरोवर में स्नान कर मठ पर पूजन अर्चन किया और प्रसाद चढ़ाया।

मेले में सजी खजले, सौंदर्य प्रसाधन, कपड़ा, फर्नीचर सहित कई अन्य तरह की दुकानें लोगों के आकर्षण का केंद्र बन रही हैं। पालतू जानवरों की खरीद के लिए भी लोग पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


बुधवार को मेले में बड़ी संख्या में मेलार्थी उमड़े। थिएटर, जादूगर, सर्कस, मौत का कुआं सहित कई अन्य कलाकारों की रोचक प्रस्तुतियों का आनंद युवा ले रहे हैं। करीब 50 से अधिक खजले की दुकानें मेला परिसर में लगी हैं।

कई नस्ल की गाय, भैंस, कुत्ते व घोड़े बड़ी संख्या में मेले में बिक्री के लिए आए हैं। खादी वस्त्र की दुकानों पर भी खरीददारों की भीड़ दिख रही है। वहीं दूसरी तरफ मेलार्थियों के इस सैलाब के बीच बदहाली पसरी है।
विज्ञापन


मेलार्थियों को जगह जगह गंदगी का सामना करना पड़ रहा है। जिला पंचायत की तरफ से जो आवश्यक व्यवस्था यहां होनी चाहिए वह नदारद है। एसडीएम आलापुर राजमुनि यादव ने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए सभी जरूरी प्रबंध किए गए हैं। उन्हें कोई असुविधा नहीं होने दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें