फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रतलाम व दिल्ली ने जीते पूल बी के अपने अपने मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
आल इण्डिया फुटबॉल प्रतियोगिता
विज्ञापन

अंबेडकरनगर। अकबरपुर के बीएन इंटर कॉलेज मैदान में चल रही फु टबाल प्रतियोगिता में गुरुवार को पूल बी के मैचों में रतलाम व दिल्ली ने जीत दर्ज की। रतलाम ने 4-1 से बलिया को पराजित किया और दिल्ली ने पुणे की टीम को 8-0 से पराजित किया।

बाबू केबी सिंह मेमोरियल आल इण्डिया फुटबॉल प्रतियोगिता में गुरुवार पहला मैच बेल्थरा रोड बलिया व रतलाम मध्य प्रदेश के बीच हुआ। पहले हाफ में बेल्थरा रोड ने एक गोल कर बढ़त बनाई लेकिन रतलाम की टीम ने चार गोल कर वापसी की।
विज्ञापन


अंतत: रतलाम की टीम ने 4-1 से विजय हासिल की। मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि एपी पाण्डेय व विशिष्ट अतिथि हरिश्चंद्र पाठक ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर दिया। दूसरा मैच दिल्ली व पुणे के बीच हुआ। दिल्ली की टीम ने पहले हाफ में तीन और दूसरे हाफ में पांच गोल कर पुणे की टीम की कमर तोड़ दी।

दिल्ली ने मैच 8-0 से अपने नाम कर लिया था। इससे पहले मुख्य अतिथि सेंट पीटर्स के प्रधानाचार्य फादर आर्ची वल्ड डी सिल्वा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। निर्णायक की भूमिका उपेंद्र शुक्ला, हाजी मुनव्वर, खुर्शीद आलम, मोहम्मद इफ्तिखार ने निभाई।
विज्ञापन


इस दौरान अध्यक्ष अरशद खान, गिरिजाशंकर, घनश्याम गुप्ता, अली अस्करी नकवी, डा. ओपी श्रीवास्तव, हनुमान सिंह, सभाजीत वर्मा आदि मौजूद रहे। बताया गया कि शुक्रवार को पहला मैच चेन्नई व रतलाम और दूसरा मैच भोपाल व गढ़वाल के बीच होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें