फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लाइंग स्क्वायड टीम ने पकड़ा अवैध ढंग से जा रहा लेडीज सूट व बंडल

विज्ञापन
विज्ञापन
उड़न दस्ते ने पकड़ा कपड़ों व शराब का जखीरा
विज्ञापन


अंबेडकरनगर। आदर्श आचार संहिता का पालन कराने के लिए गठित फ्लाइंग स्क्वॉयड ने मंगलवार रात छापेमारी कर एक वाहन से ले जाया जा रहा 46 लेडीज सूट व 1 बंडल सूट का कपड़ा बरामद किया। चुनाव में वितरण की आशंका को देखते हुए सभी कपड़ों को जब्त कर लिया गया।

निकाय चुनाव के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता का पालन कराने के लिए प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। दो दिन पहले जहां फ्लाइंग स्क्वायड ने कोतवाली पुलिस के साथ मिलकर एक वाहन से लगभग साढ़े छह लाख रुपये पकड़े थे, वहीं चुनाव में कपड़ों के वितरण को रोकने की सफलता मिलने का दावा हुआ है।
विज्ञापन


अकबरपुर की फ्लाइंग स्क्वायड के प्रभारी गुलाब सिंह ने बताया कि एक सूचना के आधार पर उन लोगों ने मंगलवार रात घेराबंदी कर एक वाहन को रोका। इस चार पहिया वाहन पर 46 लेडीज सूट रखे हुए थे, जबकि लेडीज सूट से जुड़ा एक बंडल कपड़ा भी मिला। टीम ने चालक अवधेश से कपड़ों से संबंधित कागजात मांगे तो वह नहीं दिखा पाया।
विज्ञापन


बताया कि वह यह कपड़े कानपुर से लेकर आ रहा है और जलालपुर में एक दुकान से बिक्री से संबंधित है। टीम ने चालक से वाहन के कागजात मांगे तो वह उस कार का कागज भी नहीं दे पाया, जिससे वह कपड़े लेकर जा रहा था। इसके बाद अकबरपुर कोतवाली लाकर संबंधित कार को सीज कर दिया गया। चालक को जाने दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें