फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

44 कर्मचारियों ने डाले पोस्टल बैलेट से अपने मत

विज्ञापन
विज्ञापन
44 कर्मचारियों ने पोस्टल बैलेट से डाले मत
विज्ञापन


अंबेडकरनगर। राम मनोहर लोहिया सभागार में मंगलवार को प्रशिक्षण के अंतिम दिन कर्मचारियों ने पोस्टल बैलेट के जरिये अपने मत कर प्रयोग किया। प्रशिक्षण में मौजूद 566 कर्मचारियों में से महज 44 कर्मचारियों ने ही पोस्टल बैलेट से अपना मत डाला।

दूसरे दिन भी इल्तिफातगंज नगर पंचायत प्रत्याशियों के लिए एक भी मत नहीं पड़ा। गौरतलब है कि जिला मुख्यालय पर गत सोमवार से मतदान में तैनात कर्मचारियों का प्रशिक्षण चल रहा है। प्रशिक्षण के पहले दिन सोमवार को 18 कर्मचारियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहायक निर्वाचन अधिकारी सरदार सिंह ने बताया कि दूसरे दिन अकबरपुर नगर पालिका क्षेत्र के प्रत्याशियों के लिए 19 कर्मचारियों ने मतदान किया। टांडा के प्रत्याशियों के लिए 8, जलालपुर के लिए 13, किछौछा के प्रत्याशियों के लिए 4 कर्मचारियों ने अपना मत डाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें