फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में वृद्ध समेत 5 घायल, एक रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
विज्ञापन

अंबेडकरनगर। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एक बुजुर्ग समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, अहिरौली थाना अंतर्गत खेमापुर गांव निवासी रामदेव (65) सोमवार सुबह उस समय जीप की टक्कर लगने से घायल हो गए, जब वह घर के निकट सड़क पार कर रहे थे।

गंभीरावस्था में उन्हें पहले सीएचसी कटेहरी, फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उनकी हालत गंभीर देख ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। बसखारी थाना अंतर्गत बसखारी निवासी बब्लू रविवार देर शाम बाइक द्वारा किछौछा जाते समय दरगाह मोड़ पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन


उसे पहले सीएचसी बसखारी, फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। फैजाबाद के गोशाईगंज निवासी इरशाद सोमवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया। सुल्तानपुर के अखंडनगर निवासी रुस्तम अली रविवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से जख्मी हो गया।
विज्ञापन


अकबरपुर थाना अंतर्गत लोहरा गांव निवासी विंदेश्वरी रविवार देर शाम बाइक से घर जाते समय गांव के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक, बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें