फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

556 कर्मचारियों को मिला निकाय चुनाव का मतदान प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले दिन चार कर्मचारी रहे अनुपस्थित
विज्ञापन

अंबेडकरनगर। तीन नगर पालिका परिषद व दो नगर पंचायतों में आगामी 26 नवंबर को होने वाले मतदान को सकुशल निपटाने के लिए सोमवार को अकबरपुर नगर स्थित लोहिया भवन परिसर में मतदान में लगे कर्मचारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया।

अध्यक्षता कर रहे डीएम ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान यदि किसी प्रकार की समस्या हो, तो वे दोबारा उसे मास्टर ट्रेनर से जानकारी हासिल करें। ऐसा इसलिए, जिससे मतदान के दिन किसी प्रकार की समस्या न खड़ी हो। उधर पहले दिन प्रशिक्षण में कुल 560 कर्मचारियों में से चार कर्मचारी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि तीन नगर पालिका अकबरपुर, जलालपुर व टांडा तथा दो नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा व इल्तिफातगंज में अध्यक्ष व सभासद पद के लिए आगामी 26 नवंबर को मतदान होना है।

इसमें लगे कर्मचारियों को मतदान के दौरान किसी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए सोमवार को लोहिया भवन परिसर में दो पालियों में 560 पीठासीन अधिकारी, मतदान प्रथम, द्वितीय व तृतीय अधिकारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया।

अध्यक्षता कर रहे डीएम अखिलेश सिंह ने कहा कि निष्पक्ष मतदान कराने के लिए सभी को अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी ईमानदारी के साथ करना होगा। मतदान के समय यदि कोई किसी प्रकार की गड़बड़ी करते दिखे या फिर मतदान में बाधा उत्पन्न करे, तो इसकी जानकारी तत्काल संबंधित अधिकारियों को दें।

डीडीओ मथुरा प्रसाद मिश्र ने कहा कि मतदान से एक दिन पहले मतदेय स्थल पर पहुंचकर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं कर लें। मतपेटी ऐसे स्थान पर रखें, जहां प्रकाश की समुचित व्यवस्था हो। साथ ही खिड़की से दूर रखें, जिससे मतपेटी को किसी प्रकार का नुकसान न पहुंचाया जा सके।

कहा कि अपने साथ आवश्यक दवाएं लेकर जरूर जाएं। यदि किसी की तबीयत बिगड़े, तो इसकी जानकारी संबंधित अधिकारियों को अवश्य दें, जिससे समय रहते इलाज कराया जा सके।
विज्ञापन


परियोजना निदेशक प्रदीप पांडेय ने कहा कि पहली पाली व दूसरी पाली में 280-280 कर्मचारियों को प्रशिक्षण में भाग लेना था। पहली पाली में एक व दूसरी पाली में तीन कर्मचारी अनुपस्थित रहे। इनको मंगलवार को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें