फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात घंटे तक विलंब से पहुंची ट्रेन, बढ़ी यात्रियों की मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
स्टेशन पर इंतजार में बैठे मुसाफिरों ने जताया रोष
विज्ञापन

अंबेडकरनगर। ट्रेनों के विलंब से चलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। सोमवार को भी आधा दर्जन ट्रेनें 2 से 7 घंटे विलंब से अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। ट्रेनों के देरी से चलने के कारण गंतव्य तक जाने वाले यात्रियों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ा। यात्रियों का आरोप था कि ट्रेनों के स्टेशन पहुंचने की सही जानकारी भी रेलवे प्रशासन द्वारा नहीं दी जा रही है।

गौरतलब है कि खराब मौसम ने ट्रेनों की रफ्तार पर भी प्रभाव डाला है। सोमवार को भी आधा दर्जन ट्रेनें विलंब से अकबरपुर स्टेशन पहुंचने की जानकारी सूचना पट पर दी गई। अकबरपुर स्टेशन से मिली जानकारी के अनुसार, पटना-मथुरा डाउन एक्सप्रेस निर्धारित समय सुबह 9 बजकर 48 मिनट से 7 घंटा, तो फरक्का अप एक्सप्रेस निर्धारित समय अपराह्न 2 बजकर 10 मिनट से 4 घंटा विलंब से चलने की जानकारी यात्रियों को दी गई।
विज्ञापन


इसी प्रकार दून अप एक्सप्रेस दोपहर 12 बजकर 22 मिनट से 6 घंटा, दून डाउन एक्सप्रेस दोपहर 1 बजकर 13 मिनट से 6 घंटा, किसान अप एक्सप्रेस सुबह 8 बजकर 40 मिनट से साढ़े 7 घंटा व कैफियात डाउन एक्सप्रेस निर्धारित समय सुबह 6 बजकर 43 मिनट से 2 घंटा विलंब से अकबरपुर पहुंची।

ट्रेनों के घंटों विलंब से पहुंचने का खामियाजा यात्रियों को लंबा इंतजार कर भुगतना पड़ा। यात्री संतोष कुमार व अमजद ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि ट्रेनों के विलंब से पहुंचने की स्पष्ट जानकारी रेलवे प्रशासन द्वारा नहीं दिया जाता। इसके चलते यात्रियों को संबंधित ट्रेन से यात्रा करने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन


राघवेंद्र कुमार व कृष्णकांत तिवारी ने कहा कि किराया तो लगातार बढ़ाया जा रहा, लेकिन ट्रेनों के सुचारु चलने व यात्रियों के हित को लेकर किसी प्रकार का ठोस कदम नहीं उठाया जाता है। उधर, स्टेशन अधीक्षक जियालाल के मुताबिक, सूचना पट को लगातार अपडेट किया जाता है। ट्रेनों की स्थिति की जानकारी के लिए 139 डायल सुविधा उपलब्ध है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें