कोटा-पटना डाउन एक्सप्रेस निरस्त, यात्री परेशान
अंबेडकरनगर। कोटा पटना डाउन एक्सप्रेस ट्रेन शनिवार को निरस्त रही। इससे यात्रियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। 20 से अधिक यात्रियों को अपनी टिकट वापस कर घर लौटना पड़ा।
इसके अलावा दून डाउन एक्सप्रेस ट्रेन 7 घंटे, दून अप साढ़े 7 घंटे, फरक्का डाउन साढ़े 6 घंटे व किसान डाउन एक्सप्रेस ट्रेन करीब साढ़े 7 घंटे विलंब से पहुंची। यात्रियों ने ट्रेनों की लेटलतीफी पर नाराजगी भी जाहिर की।
यात्रियों ने कहा कि रेल प्रशासन को ट्रेनों को समय पर संचालित करने की विशेष व्यवस्था करनी चाहिए। उधर स्टेशन अधीक्षक जियालाल का दावा है कि ट्रेनों के समय से चलने में सुधार आ रहा है।