फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र से बाहर हुए गत वर्ष के 73 विद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
73 विद्यालयों में नहीं होगी यूपी बोर्ड की परीक्षा

अंबेडकरनगर। जनपद के 73 विद्यालयों में इस बार यूपी बोर्ड परीक्षा नहीं होगी। गत वर्ष परीक्षा केंद्र रहे विद्यालयों को इस बार के केंद्रों की सूची से बाहर कर दिया गया है। इससे संबंधित विद्यालय प्रशासन में खलबली मच गई है। विभागीय सूत्रों का कहना है कि यह कदम परीक्षा में नकल कराने वालों पर अंकुश लगाने के लिए उठाया गया है। इसके मद्देनजर कई संदिग्ध केंद्रों को सूची से हटाया गया।

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने यूपी बोर्ड की परीक्षा पारदर्शी व नकलविहीन बनाने की घोषणा की है। उनके निर्देशों के तहत माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अपनी तैयारियां करने में जुटा है। बोर्ड ने पहला नया कदम उठाते हुए इस बार परीक्षा केंद्र के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। जिले के 274 विद्यालयों ने ऑनलाइन आवेदन किया।
विज्ञापन


इसके बाद बोर्ड ने शासन के निर्देशानुसार जिलों में परीक्षा केंद्रों के लिए विद्यालयों की सूची मंगवाई और जिला स्तरीय अधिकारियों से संबंधित विद्यालयों का स्थलीय सत्यापन कराया। सत्यापन के दौरान कक्षों की संख्या, सीसीटीवी कैमरे की स्थिति, पेयजल, सफाई, फर्नीचर, चारदीवारी के साथ छात्र छात्राओं की सुरक्षा का आकलन किया गया। अधिकारियों की जांच रिपोर्ट गत दिनों बोर्ड को भेजी गई।

इसके बाद माध्यमिक शिक्षा परिषद ने नकल रोकने के लिए परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया। इसमें केंद्रों की संख्या कम की गई। जिले में गत वर्ष के 174 परीक्षा केंद्रों में 73 केंद्रों को सूची से बाहर कर दिया गया। इस बार 101 विद्यालयों की अंतरित सूची जारी की गई है। इस बार 86 हजार 644 विद्यार्थी हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में भाग लेंगे।

विभागीय आंकड़ों के अनुसार हाईस्कूल के 48051 व इंटरमीडिएट के 38593 विद्यार्थी हैं। गत वर्ष 92 हजार 144 विद्यार्थियों ने 174 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा दी थी। केंद्र निर्धारण के संबंध में बोर्ड के इस कदम को नकल कराने वालों के लिए झटका माना जा रहा है। केंद्र बनने चूके विद्यालयों के संचालन से जुड़े लोग सन्न हैं। ऐसे ज्यादातर विद्यालयों से जुड़े लोग पुन: परीक्षा केंद्र बनवाने की पैरवी में लग गए है। इसके लिए जिला मुख्यालय तक दौड़ शुरू कर दी है।
विज्ञापन


नकल विहीन होगी परीक्षा
यूपी बोर्ड की परीक्षा को नकल विहीन संपन्न कराया जाएगा। इसके लिए ही बोर्ड ने यह निर्णय लिया है। 73 ऐसे विद्यालयों का नाम सूची से कटा गया है, जो गत वर्ष परीक्षा केंद्र बने थे। अभी अंतिम सूची के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। 101 विद्यालयों को ही अंतिम मानकर तैयारी की जाएगी।
-विनोद सिंह, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें