फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

36 घंटे से अंधेरे में है 18 हजार की आबादी

विज्ञापन
विज्ञापन
36 घंटे से अंधेरे में तीन तहसील क्षेत्र की आबादी
विज्ञापन


अंबेडकरनगर। शासन-प्रशासन की हिदायत के बावजूद जनपद की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था सुधर नहीं रही है। ट्रांसफार्मर फुकने व खराब होने सिलसिला थम नहीं रहा है। ट्रांसफार्मरों की खराबी के चलते तीन तहसील क्षेत्र के दो दर्जन गांवों की 20 हजार से अधिक आबादी 36 घंटे से अंधेरे में है।

यह समस्या अलग-अलग क्षमता के नौ ट्रांसफार्मर खराब होने से उत्पन्न हुई। उन्हें बदले नहीं जाने से मंगलवार शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। अधिकारियों का कहना था कि ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


ठंड शुरु होने के बाद भी जिले में ट्रांसफार्मरों के खराब होने की स्थिति में सुधार नहीं हो रहा है। इसके चलते विद्युत आपूर्ति व्यवस्था सुधर नहीं रही है। गर्मी में जहां यह समस्या काफी बढ़ जाती है तो ठंड में कुछ राहत की उम्मीद करने वाले उपभोक्ताओं की दिक्कत कम नहीं हो रही।

ट्रांसफार्मरों के खराब होने का क्रम जारी है। सोमवार से अलग अलग क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर बिगड़ने व जलने के चलते तीन तहसील क्षेत्र के लोग बिजली के लिए परेशान हैं। इन क्षेत्रों के करीब दर्जन गांवों की 20 हजार से अधिक आबादी की आपूर्ति 36 घंटे से बाधित है।

अकबरपुर तहसील क्षेत्र के बेवाना में 63 केवी का ट्रांसफार्मर रविवार रात फुंक गया। इससे डेढ़-दो हजार आबादी विद्युत आपूर्ति से वंचित हो गई। मालीपुर रोड पर जाफरगंज के निकट 100 केवी का ट्रांसफार्मर जलने से ढाई-तीन हजार आबादी 30 घंटे से बिना बिजली के है।

जलालपुर के रफीगंज व भीटी तहसील क्षेत्र के महरुआ मार्ग पर 100-100 केवी के दो ट्रांसफार्मर सोमवार भोर से दोपहर तक फुंक गए। इससे इन क्षेत्रों की छह हजार से अधिक आबादी की विद्युत आपूर्ति बाधित है। उधर टांडा में 250 केवी का ट्रांसफार्मर रविवार रात तकनीकी कारणों से जवाब दे गया। इससे इलाके की पांच हजार की आबादी को बिजली नहीं मिल पा रही।

उधर आलापुर, बसखारी व भियांव में अलग अलग क्षमता के तीन ट्रांसफार्मर जल जाने से करीब तीन3 हजार आबादी 36 घंटे से अंधेरे में रहने को विवश है। खास बात यह कि इन सभी क्षेत्र के उपभोक्ता लगातार संबंधित अधिकारियों व अन्य कर्मचारियों से शिकायत कर रहे लेकिन इसके बाद भी ट्रांसफार्मर बदले जाने की स्थिति नहीं बन पायी है। इसके पीछे ट्रांसफार्मरों की समुचित उपलब्धता न हो पाना बताया जा रहा है।


ट्रांसफार्मर मरम्मत की हो जांच
उपभोक्ताओं ने ट्रांसफार्मर मरम्मत कार्य की जांच कराए जाने की मांग की है। उपभोक्ताओं के मुताबिक ट्रांसफार्मरों की मरम्मत में बड़े पैमाने पर मनमानी की जाती है। घटिया मरम्मत की वजह से ही ट्रांसफार्मर जल्दी जल्दी बिगड़ जाते हैं। उपभोक्ता राजदेव व प्रवीण कुमार ने कहा कि ट्रांसफार्मर मरम्मत की उच्च स्तरीय जांच करायी जाए, तो बड़ी गड़बड़ी सामने आएगी। उपभोक्ता जमील ने कहा कि आखिर इस बात की जांच कब होगी कि ट्रांसफार्मर जल्दी जल्दी क्यों बिगड़ जाते हैं। इससे एक तरफ जहां राजस्व का नुकसान होता है, वहीं उपभोक्ताओं की मुश्किलें बढ़ जाती हैं।
विज्ञापन



उपलब्ध कराए जा रहे ट्रांसफार्मर
ट्रांसफार्मरों की उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने के प्रयास हो रहे हैं। पिछले दिनों ही कई ट्रांसफार्मर बदले गए हैं, जल्द ही अन्य ट्रांसफार्मर भी बदल दिए जाएंगे।
एके यादव अधिशाषी अभियंता विद्युत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें