फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच वर्ष तक के बच्चों को जीवन रक्षक ड्रॉप देकर इंद्रधनुष अभियान का हुआ शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
1.03 लाख बच्चों को 17 तक लगाए जाएंगे जीवन रक्षक टीके
विज्ञापन


अंबेडकरनगर। दो वर्ष आयु तक के बच्चों को गंभीर बीमारियों से बचाने के लिए जनपद में सघन इंद्रधनुष योजना रविवार को शुरू हुई। संयुक्त सामुदायिक केंद्र अकबरपुर में सांसद हरिओम पाण्डेय व डीएम अखिलेश सिंह ने 12 बच्चों को दवा पिलाकर इसकी शुरूआत की। इसके तहत जिले की 270 ग्राम पंचायतों में सोमवार से 17 अक्तूबर तक एक लाख तीन हजार 368 बच्चों को टीके लगाने के साथ दवा दी जाएगी।

मिशन इंद्रधनुष अभियान का शुभारंभ करने के दौरान सांसद हरिओम पाण्डेय ने कहा कि दो वर्ष तक के बच्चों को जानलेवा बीमारी से बचाने के लिए चलाया जाने वाला यह अभियान तभी सफल हो सकता है, जब आमजन भी इसमें सहयोग करें। बच्चे स्वस्थ रहेंगे तो एक स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज की स्थापना हो सकेगी। अधिकारियों से कहा कि अभियान को सफल बनाने में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


डीएम अखिलेश सिंह ने कहा कि अभियान के तहत दो वर्ष तक के बच्चों को जीवन रक्षक ड्रॉप के साथ सात प्रकार के टीके लगाए जाएंगे। आमजन से अभियान के दौरान बच्चों को संबंधित बूथों तक ले जाकर सभी टीके लगवाने का आह्वान किया। उधर सीएचसी टांडा में अभियान का शुभारंभ विधायक संजू देवी ने किया।
विज्ञापन


स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी एनसी राम ने बताया कि अभियान के दौरान दो वर्ष तक के बच्चों को जीवन रक्षक ड्रॉप देने के साथ ही हेपेटाइटिस बी, काली खांसी, डिप्थीरिया, दिमागी बुखार, कालाजार आदि के टीके लगाए जाएंगे। आलापुर में विधायक अनीता कमल ने अभियान की शुरुआत की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें