फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टे वायर में उतरे करंट की चपेट में आकर वृद्ध झुलसा, ट्रॉमा रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
स्टे-केबल में उतरे करंट से वृद्ध झुलसा, ट्रॉमा सेंटर रेफर
विज्ञापन


अंबेडकरनगर। स्टे-केबल में उतरे करंट की चपेट में आकर एक वृद्ध गंभीर रूप से झुलस गया। उसे जिला अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। उधर घटना से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। उनका कहना था कि लगभग एक माह पूर्व भी इसमें उतरे करंट की चपेट में आकर एक युवक झुलस गया था।

शिकायत के बावजूद इस तरफ कोई गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। भीटी थाना क्षेत्र अंतर्गत भीटी गांव निवासी गंगाराम (68) शुक्रवार सुबह खेत की तरफ जा रहा था। खेत के निकट पहुंचते ही विद्युत खंभे के स्टे-केबल से उसका हाथ छू गया। इससे वह करंट की चपेट में आ गया।
विज्ञापन


उसकी चीख-पुकार पर इर्दगिर्द के ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर उसे तार से अलग किया लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुका था। आननफानन में उसे सीएचसी भीटी फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


उधर घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। उनका कहना था कि इससे पहले भी कई बार करंट उतर चुका है। लगभग एक माह पूर्व भी एक युवक स्टे वायर में उतरे करंट की चपेट में आकर झुलस गया था। इसकी कई बार शिकायत संबंधित अधिकारियों से की गई लेकिन अब तक कोई गंभीरता नहीं दिखाई जा सकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें