दुकान पर काम कर रहे किशोर की करंट लगने से मौत
आलापुर। क्षेत्र में एक मिठाई की दुकान पर काम करने वाले किशोर की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पुलिस के मौके पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही दुकानदार सपरिवार भाग निकला।
जहांगीरगंज थानान्तर्गत अलाउद्दीनपुर निवासी अवनीश (15) न्यौरी रोड स्थित जायसवाल मिष्ठान भण्डार पर काम करता था। वह आलापुर के शाहपुर औरांव में अपने ननिहाल में रहता था। मंगलवार सुबह वह दुकान पर काम करने के दौरान पंखा हटाने के लगा। इस बीच वह करंट की चपेट में आ गया। मौके पर वह मरणासन्न हो गया।
सूचना पर पहुंचे परिवारीजन उसे एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने पर एसओ देवीचरन दुकान पर पहुंचे लेकिन तब तक दुकानदार सपरिवार भाग निकला था। एसओ ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। मामले में छानबीन की जा रही है।