फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच हुए सर्पदंश के शिकार, एक ट्रॉमा सेंटर रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच लोग सर्पदंश के शिकार, एक ट्रॉमा सेंटर रेफर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबेडकरनगर। विभिन्न थाना क्षेत्रों में पांच लोग सर्पदंश के शिकार हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से एक को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र अकबरपुर अंतर्गत मिर्जापुर गांव निवासी रामजी (63) बुधवार सुबह खेत की तरफ जाते समय सर्पदंश का शिकार हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, आलापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामनगर निवासिनी शकुंतला (59) मंगलवार देर शाम खेत से घर लौटते समय सर्पदंश का शिकार हो गई। परिवारीजन ने उसे पहले सीएचसी रामनगर फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। तबियत ज्यादा बिगड़ने पर उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। उधर, अहिरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत खेमापुर गांव निवासिनी लक्ष्मी (23) को बुधवार सुबह घर की सफाई करने के दौरान सांप ने डस लिया। उसे सीएचसी कटेहरी में भर्ती कराया गया। वहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसी थाना क्षेत्र अंतर्गत खेमापुर गांव निवासी जगदीश कुमार (32) को बुधवार सुबह खेत में सिंचाई करने के दौरान सांप ने डस लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनके अलावा अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बनगांव रोड निवासिनी रेशमा (25) को बुधवार सुबह घर की सफाई करने के दौरान सांप ने डस लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें