मानदेय वृद्धि को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना
अंबेडकरनगर। आंगनबाड़ी वर्कर्स यूनियन के तत्वावधान में बुधवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर धरना दिया। कहा गया कि लंबे समय से मानदेय 18 हजार रुपये किए जाने की मांग की जा रही है लेकिन गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र ही उनकी मांगों का निस्तारण नहीं हुआ तो 4 नवंबर से कलम बंद हड़ताल की जाएगी।
जिलाध्यक्ष मंगला ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जिम्मेददारी के साथ काम कर रही हैं। इसके बावजूद उनकी उपेक्षा की जा रही है। लंबे समय से मानदेय 18 हजार रुपये किए जाने की मांग की जा रही है लेकिन कोई सुध नहीं ली जा रही है। जो मानदेय दिया जा रहा है, वह महंगाई को देखते हुए काफी कम है। वक्ताओं ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से अन्य कई प्रकार के कार्य लिए जाते हैं। इस पर अंकुश लगाया जाना चाहिए। शासनादेश के अनुसार कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी सिर्फ केंद्रों के कुशल संचालन की है, जो वे बखूबी निभा रही हैं। चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र ही उनकी मांगों का निस्तारण नहीं हुआ तो 4 नवंबर से कलमबंद हड़ताल की जाएगी। इस दौरान ऊषा वर्मा, नीलम मिश्रा, लालमणि, माधुरी, रीता, कमलेश, शारदा व निर्मला आदि मौजूद रहीं।