फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेब कतरों ने ग्राहकों की जेब से उड़ाए 39 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
जेब कतरों ने ग्राहकों की जेब से उड़ाए 40 हजार
विज्ञापन

भीटी। बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा भीटी में इन दिनों जेब करते सक्रिय हो गए हैं। बुधवार को एक ही दिन में छह उपभोक्ताओं की जेब से करीब 40 हजार रुपये पार कर दिया। इसके चलते बैंक में काफी देर तक हंगामा मचा रहा। बाद में पुलिसकर्मियों ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि भीटी की बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में सोमवार से नेटवर्क की दिक्कत चल रही थी। इसके चलते बुधवार को गड़बडी दूर होने की खबर पर बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। उपभोक्ताओं की तादाद इतनी अधिक हो गयी कि बैंक प्रबंधन की व्यवस्थाएं प्रभावित हो गई। परिसर के अंदर उपभोक्ताओं के बीच धक्का-मुक्की का माहौल रहा। इसी का फायदा उठाकर उचक्कों ने बनगांव निवासी हरीराम की जेब से 25 हजार रुपये पार कर दिया। वह भैंस बेचने के बाद रुपया जमा करने बैंक पहुंचे थे। काउंटर पर पहुंचने के बाद जब वह जेब से पैसा निकालना चाहे तो उनके होश उड़ गए। जेब से सारा पैसा नदारद था। इस घटना की जानकारी होते ही बैंक परिसर में आपाधापी मच गई। इसी बीच चिउटीपारा गांव निवासी उदयभान सिंह की जेब से छह हजार पार कर हो गया था। चार अन्य उपभोक्ताओं ने भी बताया कि उनकी जेब से दो-दो हजार रुपये निकाल लिए गए। इस घटना से बैंक में काफी देर तक हंगामे जैसा माहौल बना रहा। बाद में पुलिसकर्मियों ने मामला शांत कराया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें