फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के पहुंचने के बाद बैंक में जमा हो सका फुटकर पैसा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस के पहुंचने के बाद बैंक में जमा हो सका फुटकर पैसा
विज्ञापन

जहांगीरगंज। बड़ौदा पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्रीय ग्रामीण शाखा में सिक्का न जमा करने पर एक उपभोक्ता ने जमकर हंगामा काटा। इसके बाद भी जब बैंककर्मियों ने सुनवाई नहीं की तो उसने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस टीम पहुंचते ही बैंककर्मियों की हेकड़ी गायब हो गई। बाद में उपभोक्ता के 500 रुपये के सिक्के जमा किए गए।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिले में इस समय बैंककर्मी व बड़े व्यापारी 1, 2, 5 व 10 रुपये के सिक्के उपभोक्ताओं से नहीं ले रहे हैं। इससे उपभोक्ताओं को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन इसे लेकर विवाद भी हो रहे हैं। बुधवार को जहांगीरगंज बड़ौदा पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में सिक्का जमा न करने का मामला सामने आया। जानकारी के अनुसार खिद्दिरपुर निवासी अरविंद पांडेय की गिरैयाबाजार में दुकान है। वह बुधवार को कुछ पैसा जमा करने बैंक शाखा पहुंचे। बताया जाता है कि उनके पास 500 रुपए के 1, 2, 5 व 10 रुपए के सिक्के थे। पैसा देते ही कैशियर भड़क गया और पैसा न जमा करने की बात कहते हुए उन्हें काउंटर से हटने के लिए कहा। उन्होंने इस पर आपत्ति जताई लेकिन कोई सुनवाई नहंीं हुई। मामले की शिकायत शाखा प्रबंधक से की फिर भी कोई बात नहीं बनी। इस पर उन्होंने 100 नंबर पुलिस को फोन किया और घटना की जानकारी दी। सूचना पर 100 नंबर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिकर्मियों के पहुंचते ही बैंककर्मियों की हेकड़ी गायब हो गई। बाद में सभी पैसे जमा किए गए। उधर प्रभारी शाखा प्रबंधक दुर्गा प्रसाद मौर्य का कहना है कि उन्हे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। वैसे भी सामान्यता उपभोक्ताओं से एक हजार रुपए तक के सिक्के जमा कराए जा सकते हैं। उन्हें जानकारी दी गई होती तो कोई विवाद नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें