फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ से बरामद हुई गायब बालिका

विज्ञापन
विज्ञापन
गायब बालिका लखनऊ में मिली
विज्ञापन

भीटी। स्थानीय थाना क्षेत्र के बसोहरी गांव से गायब हुई बालिका बुधवार को लखनऊ के चिनहट में बरामद की गई। पुलिस की पूछताछ में बालिका ने बताया कि वह परिवारीजनों से नाराज होकर चली गई थी। सोमवार से लापता बालिका के पिता ने भीटी थाने में इसकी गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बसोहरी निवासी रसीद अहमद ने गत सोमवार को भीटी थाने में तहरीर दी थी। इसमें कहा गया था कि उसकी पुत्री शमा बानो सोमवार को अचानक लापता हो गई। उसका कहीं सुराग नहीं लग रहा है। पुलिस मामले में गुमशुदगी दर्ज कर छानबीन शुरू की। इस बीच बुधवार को लखनऊ के चिनहट निवासी एक व्यक्ति ने शमा बानो के परिवारीजनों को सूचना दी कि वह लखनऊ में मौजूद है। इस पर भीटी पुलिस परिवारीजनों के साथ लखनऊ पहुंची और बालिका को वापस लाई। पुलिस के पूछताछ में बालिका ने बताया कि वह परिवारीजनों से नाराज होकर चली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें