फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूसलधार बारिश से भीषण गर्मी से मिली लोगों को राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश से राहत, जलभराव बना मुसीबत
विज्ञापन

अंबेडकरनगर। बुधवार दोपहर बाद हुई मूसलधार बारिश से भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत मिली। बारिश से किसानों के चेहरे भी खिल उठे। उनका कहना है कि यदि इसी प्रकार समय-समय पर बारिश होती रहे तो फसल को नुकसान से बचाया जा सकता है। हालांकि बारिश के चलते अकबरपुर नगर में कई स्थानों पर जलभराव उत्पन्न होने से लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
गौरतलब है कि कुछ दिनों से काले बादल उमड़ने-घुमड़ने के बावजूद बारिश नहीं हो रही थी। इसके चलते लोगों को उमसभरी गर्मी से जूझना पड़ रहा था। इस बीच बुधवार को भी सुबह से ही काले बादल उमड़-घुमड़ रहे थे। लोगों को बारिश की उम्मीद बंधी। उन्हें मायूसी भी नहीं हुई। दोपहर बाद काले बादल बरस पड़े। जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हुई। जिला मुख्यालय के कुछ क्षेत्रों में मूसलधार बारिश हुई। इससे भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों ने राहत की सांस ली। बारिश का लोगों ने बढ़-चढ़कर आनंद उठाया। इस बीच सिंचाई को लेकर चिंतित किसानों के भी चेहरे खिल उठे। सूख रही धान की फसल को मानो संजीवनी मिल गई। अकबरपुर के किसान जगन्नाथ, भीटी के किसान संतराम, जलालपुर के रामपियारे व जहांगीरगंज के सुनील कुमार ने कहा कि यदि इसी तरह रुक-रुककर बारिश होती रहे तो इससे फसल को व्यापक लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर बारिश से अकबरपुर नगर में जगह-जगह जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई। अकबरपुर-फैजाबाद मार्ग, सब्जी मंडी, कृषि भवन, बस स्टेशन क्षेत्र व अकबरपुर कोतवाली के निकट जलभराव के चलते लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों का कहना था कि यदि नाले-नालियों की नियमित साफ-सफाई की जाती तो इस प्रकार से जलभराव की समस्या न उत्पन्न होती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें