फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्रॉली ने वृद्ध को कुचला, ट्रॉमा सेंटर रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्रॉली ने वृद्ध को कुचला, ट्रॉमा सेंटर रेफर
विज्ञापन

अंबेडकरनगर। घर के निकट सड़क पार कर रहे वृद्ध को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचल दिया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां हालत गंभीर होने पर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। उधर अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
राजेसुल्तानपुर थाना अंतर्गत राजेसुल्तानपुर निवासी मनीराम (68) बुधवार सुबह घर के निकट सड़क पार करने के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गया। इससे उसे गंभीर चोटें आईं। आननफानन में उसे पहले सीएचसी जहांगीरगंज फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां हालत गंभीर होने पर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहीं, अकबरपुर थाना अंतर्गत कमलापुर गांव निवासी श्यामसुंदर मंगलवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय गांव के निकट पहुंचने पर जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी थाना क्षेत्र अंतर्गत उकरा गांव निवासी सूर्यप्रकाश (32) को मंगलवार देर शाम पिकअप ने टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया, वह बाइक से अकबरपुर से घर जा रहा था। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आजमगढ़ जनपद के अतरौलिया गांव निवासी पिंटू (32) बुधवार सुबह बसखारी बाजार में सड़क पार करने के दौरान बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे पहले सीएचसी बसखारी फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, अकबरपुर थाना अंतर्गत विजयगांव निवासी लालजी (28) मंगलवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय घर के निकट पहुंचने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें