फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी समेत चार को सांप ने डसा, एक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी समेत चार को सांप ने डसा, एक गंभीर
विज्ञापन

अंबेडकरनगर। विभिन्न थाना क्षेत्रों में एक किशोरी व तीन महिलाएं सर्पदंश का शिकार हो गईं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

बेवाना थाना अंतर्गत जगदीशपुर गांव निवासिनी संगीता (40) मंगलवार देर शाम सर्पदंश का शिकार हो गई, वह हैंडपंप के निकट बर्तन धो रही थी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, अकबरपुर थाना अंतर्गत चांदपुर भटपुरा गांव निवासिनी इसरावती (46) को बुधवार सुबह खेत की तरफ जाने के दौरान सांप ने डस लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, महरुआ थाना अंतर्गत आसिया बानो (30) को बुधवार सुबह उस समय सांप ने डस लिया जब वह घर की साफ-सफाई कर रही थी। जानकारी होने पर परिवारीजनों ने आननफानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इनके अलावा, टांडा थाना अंतर्गत डुबरापुर गांव निवासिनी मनीषा (12) को मंगलवार देर शाम सांप ने डस लिया। वह घर के बाहर खेल रही थी। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें