फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कालेज के दो संविदा चिकित्सकों ने दिया त्याग पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के दो संविदा चिकित्सकों ने दिया त्याग पत्र
विज्ञापन

अंबेडकरनगर। राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में तैनात दो चिकित्सकों ने अपने पद से त्याग पत्र दे दिया है। संविदा पर तैनात इन चिकित्सकों ने पत्र में निजी कारणों के चलते अब योगदान न दे पाने का उल्लेख किया है।
विज्ञापन

आर्थो सर्जन डॉ. आलोक पांडेय ने बुधवार को सेवा से विरत होने का निर्णय ले लिया। प्राचार्य को सौंपे त्याग पत्र के जरिये उन्होंने कहा है कि निजी कारणों के चलते वे अब मेडिकल कॉलेज में योगदान दे पाने में खुद को असमर्थ पा रहे हैं। ऐसा ही पत्र टीबी रोग विभाग में तैनात डॉ. अखिलेशचंद्रा ने भी प्राचार्य को सौंपा है। एक साथ अचानक दो संविदा चिकित्सकों के त्याग पत्र से मेडिकल कॉलेज प्रशासन में हड़कंप का माहौल दिखा। माना जा रहा है कि निजी अस्पतालों में बढ़ती व्यस्तता के चलते ही दोनों चिकित्सकों ने राजकीय सेवा से विरत होने का निर्णय लिया है। चीफ प्राक्टर डॉ. सुजीत राय ने इस्तीफे की पुष्टि की है। कहा कि दोनों विभागों में और भी चिकित्सक हैं। मरीजों को कोई असुविधा नहीं होने पाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें