फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्पीड़न से नाराज भाकियू कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्पीड़न से नाराज भाकियू कार्यकर्ताओं का धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन

अंबेडकरनगर। उत्पीड़न व किसानों की समस्याओं को लेकर बुधवार को भारतीय किसान यूनियन अंबावत गुट ने कलेक्ट्रेट के निकट धरना-प्रदर्शन किया। कहा गया कि संगठन जिलाध्यक्ष पर साजिश कर गुंडा एक्ट लगा दिया गया। इसे तत्काल हटाया जाए। चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र ही उनकी मांगों का निस्तारण नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा।
नेतृत्व कर रहे मंडल अध्यक्ष रुकेश शुक्ल ने कहा कि जिलाध्यक्ष चलाकू पाल पर सम्मनपुर थाने में फर्जी ढंग से गुंडा एक्ट लगाया गया है। पुलिस आए दिन उनके घर पहुंचकर महिलाओं के साथ अभद्रता करती है। इस प्रकार का उत्पीड़न कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि न सिर्फ उत्पीड़न बंद किया जाए बल्कि गुंडा एक्ट की धारा वापस ली जाए। कहा कि एनएच 233 निर्माण के प्रभावित किसानों को समुचित मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। इसके लिए संबंधित किसान आंदोलनरत हैं लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। किसानों के हित की लड़ाई पूरी मजबूती के साथ लड़ी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष चलाकू पाल ने कहा कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा बच्चों के लिए आने वाली पंजीरी बाजार में बेच दी जा रहीा है। इसकी कई बार शिकायत भी की गई लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा सका। वक्ताओं ने कहा कि उपभोक्ताओं को रोस्टर के अनुसार बिजली नहीं मिल रही है। इससे लोगों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र ही उनकी समस्याओं का निस्तारण नहीं किया गया, तो बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा। इस दौरान रमाशंकर, उमेशचंद्र, रामनयन, संग्राम सिंह, राजकुमार यादव, भानूप्रताप सिंह व रामकृपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें