फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में डूबकर वृद्धा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तालाब में डूबकर वृद्धा की मौत
विज्ञापन

जलालपुर। थाना क्षेत्र जैतपुर अंतर्गत हाफिजपुर गांव में शौच के लिए गई एक वृद्ध महिला की तालाब में डूबकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव अभिरक्षा में लेकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की। घटना से परिवारीजनों में रोना-पीटना मचा हुआ है।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर हाफिजपुर के कुछ लोग गांव के बाहर स्थित तालाब की तरफ गए तो तालाब में उन्हें एक वृद्ध महिला का शव उतराता हुआ मिला। यह देख वे सन्न रह गए। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। महिला की पहचान अनारा देवी (70) निवासिनी हाफिजपुर के रूप में हुई। जानकारी होते ही परिवारीजन भी रोते-पीटते तालाब के किनारे पहुंच गए। सूचना मिलने पर एसओ एसएन भगत दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से तालाब से शव को बाहर निकलवाया। साथ ही अभिरक्षा में लेकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की। परिवारीजनों ने बताया कि दोपहर बाद महिला शौच के लिए घर से निकली थी। इसके बाद उनकी मौत की जानकारी मिली। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें