फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू ने शुरू किया कलेक्ट्रेट के निकट अनिश्चितकालीन धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
भाकियू ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना
विज्ञापन


अंबेडकरनगर। एनएच निर्माण के प्रभावितों को समुचित मुआवजे की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने बुधवार से कलेक्ट्रेट के निकट अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। वक्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा नहीं दिया गया तो बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा।
विज्ञापन

धरने की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष रणजीत वर्मा ने कहा कि एनएच 233 निर्माण के प्रभावितों किसान उचित मुआवजे को लेकर लंबे समय से आंदोलनरत हैं लेकिन उन्हें अन्य जनपदों के बराबर मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। प्रभावित किसान लंबे समय से मकान बनाकर रह रहे हैं। उन्हें आवासीय रेट के अनुसार मुआवजा दिया जाए। इसके अलावा जो किसान कृषि योग्य भूमि पर मकान बनाकर रह रहे हैं, उन्हें भी आवासीय दर पर मुआवजा दिया जाए। समुचित मुआवजा न दिए जाने से किसानों के सामने विभिन्न समस्याएं खड़ी हो रही हैं। वक्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक उनकी मांगों का निस्तारण नहीं हो जाता, धरना जारी रहेगा। बाद में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया। इस दौरान घनश्याम वर्मा, अशोक तिवारी, महमूद खां, धर्मराज सिंह, सुरेंद्र भारती, बृजेश यादव, जीशान हैदर, कृष्णकुमार यादव व चंद्रशेखर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें