फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बाईपास निर्माण में जाएगी 150 किसानों की भूमि

Sun, 29 Dec 2024 11:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
कटेहरी बाईपास के लिए भूमि का चिह्नांकन करते संबं​धित विभाग के कर्मचारी। 
विज्ञापन
अश्विनी मिश्र
विज्ञापन

अंबेडकरनगर। कटेहरी में चार किलोमीटर लंबे बाईपास निर्माण के लिए भूमि चिह्नांकन का कार्य तेज हो गया है। यहां यह कार्य पूरा होने के बाद लोक निर्माण विभाग संबंधित भूखंडों का गजट कराकर भूमि के बैनामे की प्रक्रिया शुरू करेगा। माना जा रहा है कि लगभग डेढ़ सौ किसानों की भूमि इस दायरे में आएगी।
अयोध्या से लेकर अकबरपुर होते हुए बसखारी तक फोरलेन सड़क का निर्माण हो रहा है। लंबे समय से कटेहरी में बाईपास की जो मांग की जा रही थी, उसे उपचुनाव से पहले यहां पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने हरी झंडी दे दी थी। हालांकि लोक निर्माण विभाग ने इससे जुड़ी तमाम प्रक्रिया काफी पहले ही पूरी कर ली थी। सीएम की घोषणा के अनुरूप अब से एक सप्ताह पहले शासन ने 63 करोड़ 33 लाख 25 हजार रुपये की लागत से बाईपास निर्माण की वित्तीय व प्रशासनिक मंजूरी दे दी। पहली किस्त के तौर पर 22 करोड़ रुपये भी मंजूर कर दिए गए।
विज्ञापन

बाईपास अकबरपुर बसखारी मार्ग के 163वें किलोमीटर से शुरू होकर किलोमीटर संख्या 166 तक बनेगा। तीन किलोमीटर 800 मीटर की दूरी में बाईपास का निर्माण शुरू होने से पहले राजस्व व लोक निर्माण विभाग की टीम गाटा संख्या का चिह्नांकन कर रही है। दोनों विभागों की टीमें किसानों के नाम के साथ भूखंड की स्थिति आदि का सर्वे कर बाईपास निर्माण का आधार तैयार कर रही है। माना जा रहा है कि करीब 150 किसानों की भूमि बाईपास निर्माण में जाएगी।
विज्ञापन

चिह्नांकन के बाद होगा भूमि का बैनामा
बाईपास निर्माण के लिए भूमि का चिह्नांकन किया जा रहा है। यह प्रक्रिया तेजी से पूरी हो, इस पर पूरा ध्यान है। चिह्नांकन पूरा होने के बाद लोक निर्माण विभाग संबंधित गाटा संख्या के आधार पर उसका गजट कराएगा। इसके बाद अकबरपुर निबंधन कार्यालय में किसानों से भूमि का बैनामा कराने की प्रक्रिया शुरू होगी। -सौरभ शुक्ल, एसडीएम सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें