फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 15 महिलाओं ने सुनाई आपबीती, दिए कार्रवाई के निर्देश

Wed, 15 Jan 2025 10:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। शहर स्थित सर्किट हाउस में बुधवार को राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता श्रीवास्तव ने महिला उत्पीड़न की घटनाओं की समीक्षा की। साथ ही विभिन्न अपराध से पीड़ित महिलाओं की समस्याएं सुनीं। इस दौरान घरेलू हिंसा, जमीनी विवाद, मारपीट, दहेज जैसे करीब 15 मामले आए। सदस्य ने संबंधित विभागों के अफसरों को निस्तारण के निर्देश दिए। विभागों की प्रगति एवं कार्यकलापों की समीक्षा करते हुए योजनाओं को धरातल पर उतारने के निर्देश दिए। कहा कि कोई भी वंचित और दुर्बल तबका लाभ पाने से वंचित न रह जाए। पुलिस विभाग को महिला अपराध की घटनाओं पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिला समाज कल्याण अधिकारी विक्रम कौशल, सीओ टांडा शुभम कुमार, डॉ. तारावती, महिला थाना प्रभारी शिवांगी त्रिपाठी, डीपीओ राकेश कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें