.खंड विकास अधिकारी जहांगीरगंज कार्यालय।
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम विकास योजना के तहत विकासखंड जहांगीरगंज के 15 गांवों को संपूर्ण रूप से विकसित किया जाएगा। इसके लिए कार्ययोजना तैयार कर जल्द ही विकास का विस्तृत खाका बनाया जाएगा। योजना का उद्देश्य अनुसूचित जाति बाहुल्य ग्राम पंचायतों में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करना है। इस योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत और समाज कल्याण विभाग के नेतृत्व में विकास कार्य कराए जाएंगे। विकासखंड जहांगीरगंज में वर्ष 2024-25 के लिए छह ग्राम पंचायतों और 2025-26 के लिए नौ ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है। इस संबंध में शासन से पत्र प्राप्त हो चुका है और संबंधित अधिकारियों को ग्राम पंचायतों से प्रस्ताव तैयार कर ब्लॉक मुख्यालय भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
बॉक्स
ये सुविधाएं की जाएंगी विकसित
योजना के तहत गांवों में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों की मरम्मत, स्मार्ट क्लास रूम, छोटी पुलिया, ट्रांसफार्मर, सोलर व स्ट्रीट लाइट, नाली निर्माण, नए आंगनबाड़ी भवन सहित अन्य आवश्यक बुनियादी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। एडीओ समाज कल्याण चंद्र भूषण ने बताया कि योजना के तहत कार्ययोजना तैयार करने के लिए चयनित ग्राम पंचायतों को सूचित कर दिया गया है। जल्द ही प्रस्ताव मिलने के बाद विकास कार्यों को गति दी जाएगी।
-
बाॅक्स : इन गांवों का हुआ चयन
वर्ष 2024-25: शहाबुद्दीनपुर, मखदुमपुर, जगदीशपुर कादीपुर, आराजी देवारा, वीर खेत, लालमनपुर।
वर्ष 2025-26: आदमपुर, सहसा, जैती, प्रतापपुर रुपईपट्टी, सगहापुर, कटया जनेश्वरी, पूरनपुर, मुबारकपुर अंजन, तरेम।