फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्ञाने हत्याकांड का खुलासा, 15 हजार का ईनामी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। भूमि विवाद में थाना क्षेत्र भीटी अंतर्गत मैनेजर का पूरा निवासी ज्ञानप्रकाश उर्फ ज्ञाने की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए 15 हजार के एक इनामी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जबकि 15 हजार का इनामी एक अन्य आरोपी फरार है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 6 अप्रैल 2019 को भीटी थाना क्षेत्र अंतर्गत पिगरियावां के मजरा मैनेजर का पूरा निवासी ज्ञानप्रकाश उर्फ ज्ञाने (70) की उस समय हंसिया से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी जब वह गांव के पास ट्यूबवेल पर सो रहा था। वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने मृतक के बड़े पुत्र रामनायक की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज किया था।
पुलिस की विवेचना के दौरान पिगरियावां गांव निवासी 15 हजार रुपये का इनामी रवि सिंह का नाम मामले में सामने आया। पुलिस को जानकारी हुई कि वारदात से कुछ दिन पहले आबादी की भूमि को लेकर रवि की ज्ञाने से कहासुनी हुई थी। उस दौरान रवि ने धमकी दी थी कि वह उसकी हत्या कर देगा।
विज्ञापन

पुलिस की विवेचना के अनुसार रवि ने अपने मित्र 15 हजार रुपये के इनामी पिगरियावां निवासी आकाश सिंह के साथ मिलकर 16 अप्रैल को ट्यूबवेल पर सोते समय हंसिया से गला रेतकर ज्ञाने की हत्या कर दी। इस बीच मंगलवार रात पुलिस को सूचना मिली कि हत्या आरोपी आकाश अपने घर में मौजूद है।
इस पर थानाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह दल-बल के साथ गांव पहुंचे और छापा मारकर घर से उसे गिरफ्तार कर लिया। एसओ ने बताया कि आकाश का बुधवार को चालान कर दिया गया। मुख्य आरोपी रवि की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें