फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 15 मकानों को किया ध्वस्त 20 अभी और गिराए जाएंगे

Tue, 14 Oct 2025 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
टांडा के हासिमपुर गांव में ध्वस्तीकरण करती जेसीबी।
विज्ञापन
विद्युतनगर (अंबेडकरनगर)। एनटीपीसी टांडा की दूसरे चरण की परियोजना से जुड़े गांवों में मंगलवार को तीसरे दिन 15 मकानों को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया गया। हुसैनपुर सुधाना के बाद अब हासिमपुर गांव को पूरी तरह से खाली करा लिया गया है।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कुल 15 मकान गिराए गए। हासिमपुर गांव में सात मकान ध्वस्त किए गए हैं, जो अशोक कुमार यादव, हरिश्चंद्र, राजाराम, छोटेलाल, तिरथराज, श्यामरथी और संतराम के थे। यहां कुल 14 मकान थे, जिनमें सात को सोमवार को ही जमींदोज किया जा चुका था। ऐसे में अब गांव में ध्वस्तीकरण पूरा हो चुका है। सलाहपुर रजौर में आठ और मकानों को ध्वस्त कर दिया गया है। यहां अभी 30 मकान बाकी हैं।
कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक टीम ट्रैक्टर-ट्रॉली, जेसीबी मशीनों और भारी पुलिस बल के साथ एडीएम डॉ. सदानंद गुप्ता, एसडीएम अरविंद त्रिपाठी, सीओ शुभम कुमार समेत अन्य प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी रही। एडीएम डॉ. सदानंद गुप्ता ने बताया कि अधिग्रहित भूमि का मुआवजा पहले ही संबंधित किसानों के खातों में जमा किया जा चुका है। किसान तहसील कार्यालय से भुगतान प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें