फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली सोने की चेन बदलने पहुंचे दो युवकों की पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
नकली सोने की चेन बदलने पहुंचे दो युवकों की पिटाई
विज्ञापन

जलालपुर। नकली सोने की चेन बदलने पहुंचे दो युवकों को दुकानदार ने स्थानीय लोगों की मदद से पकड़ लिया। दोनों जालसाजों की जमकर पिटाई करने के बाद उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुुसार रविवार देर शाम एक बाइक पर सवार दो युवक नगर स्थित प्रदीप सोनी की सराफा दुकान पहुंचे। उन्होंने करीब 16 ग्राम की सोने की दो चेन बदलने के संबंध में बातचीत की। इस दौरान दुकानदार को चेन नकली होने का संदेह हुआ। जांच में पाया कि दोनों चेन नकली है। यह देख दुकानदार ने आसपास के लोगों को बुला लिया। उधर दोनों जालसाज भागने की कोशिश करने लगे लेकिन दुकानदार व अन्य लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। दोनों की वहीं पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अभिरक्षा में ले लिया और थाने ले गई। जालसाजों की पहचान रोहित मोदनवाल व रिशू गुप्ता निवासी शहजादपुर थाना अकबरपुर के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध केस दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें