फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह लोग हुए सर्पदंश का शिकार, एक की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
छह लोग हुए सर्पदंश के शिकार, एक गंभीर
विज्ञापन


अंबेडकरनगर। विभिन्न थाना क्षेत्रों में छह लोग सर्पदंश के शिकार हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
थाना क्षेत्र अकबरपुर अंतर्गत रतनपुर गांव निवासिनी लीलावती (35) पत्नी छविराज रविवार देर शाम खेत जाते समय सर्पदंश का शिकार हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी थाना क्षेत्र अंतर्गत शेखपुरा गांव निवासी विराट (21) पुत्र जयश्री सोमवार भोर में खेत में काम करने के दौरान सर्पदंश का शिकार हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, टांडा थाना अंतर्गत आसोपुर गांव निवासी गुड्डू (41) पुत्र राजितराम को सोमवार सुबह खेत में काम करने के दौरान सांप ने डस लिया। परिवारीजनों ने आननफानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, अलीगंज थाना अंतर्गत लालापुर गांव निवासी जैसराज (45) पुत्र रामदुलार रविवार देर शाम खेत जाते समय सर्पदंश का शिकार हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अकबरपुर थाना अंतर्गत बरवां नासिरपुर निवासिनी रुखसाना (32) पत्नी गुलाम सोमवार सुबह घर की सफाई करने के दौरान सर्पदंश का शिकार हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनके अलावा इब्राहिमपुर थाना अंतर्गत नैपुरा गांव निवासिनी सावित्री पत्नी मिथिलेश को सोमवार सुबह उस समय सांप ने डस लिया, जब वह घर की सफाई कर रही थी। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें