फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालसाजी में विद्यालय की मान्यता वापस लेने की नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
जालसाजी से ले स्कूल की मान्यता, नोटिस
विज्ञापन


जलालपुर। किरायेनामे में जालसाजी कर प्राथमिक विद्यालय की मान्यता लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। डीएम के निर्देश पर बीएसए ने संबंधित विद्यालय के प्रबंधक को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। कहा गया कि यदि एक सप्ताह में संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया तो मान्यता वापस लेने की कार्रवाई की जाएगी।
मामला जयबजरंग रामलखन प्राथमिक विद्यालय मनियारपुर मिर्जापुर का है। भियांव विकास खंड में स्थित इस विद्यालय को मार्च 2017 में प्राथमिक स्तर की मान्यता बीएसए कार्यालय से मिली थी। मान्यता लेने के लिए प्रबंधक द्वारा खेल के मैदान के साथ छह कमरे दिखाकर रजिस्टर्ड किरायानामा लगाया गया था। गत दिनों हिजूरा मसौढ़ा गांव निवासी पंकज कुमार ने डीएम को शिकायती पत्र भेजकर कहा था कि मान्यता के लिए जो किरायानामा लगाया गया है, वह पूरी तरह फर्जी है। किरायेनामे में जालसाजी कर मान्यता ली गई है। जिस भूमि को प्रबंधक ने आबादी की भूमि के रूप में दिखाई है, वह आबादी में है ही नहीं। इसके अलावा छह कमरा दिखाया गया है लेकिन चार ही कमरा बना हुआ है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने एसडीएम से जांच कराई तो मामला सही पाया गया। इस पर डीएम ने बीएसए को आवश्यक कार्रवाई किए जाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए जेएन सिंह ने बताया कि प्रबंधक को नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है। एक सप्ताह के अंदर यदि संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें