फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायत करने से नाराज विपक्षियों ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
उलाहना देने पर जमकर पीटा, छह लोग घायल
विज्ञापन


जलालपुर। उलाहना देना एक युवक को भारी पड़ गया। विपक्षियों ने उसके घर पर हमला बोल दिया और उसकी व परिवारीजनों की जमकर पिटाई कर दी। इससे एक युवक के अलावा पांच महिलाओं को चोटें आ गई। ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। घायल की तहरीर पर पुलिस ने 12 लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

जैतपुर थाना क्षेत्र के मढ़वरपुर निवासी प्रदीप कुमार पुत्र रामलगन को गुुरुवार को कुत्ते ने काट लिया। बताया जाता है कि वह कुत्ता गांव निवासी रोहित का पालतू है। आरोप के मुताबिक रोहित आदि के इशारे पर ही कुत्ता प्रदीप पर हमलावर हो गया था और काट लिया। प्रदीप ने रोहित के घरवालों से शिकायत कर दी। इस पर गुुरुवार को आरोपी ने कुछ लोगों के साथ लाठी डंडे से लैस होकर प्रदीप के घर हमला बोल दिया और प्रदीप सहित परिवारीजनों की जमकर पिटाई कर दी। इससे प्रदीप व परिवार की चन्द्रकला, मत्ती, नीलम, पूनम व चंपा आदि को चोटें आ गई। मामला ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद शांत हुआ। ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना पर जैतपुर पुलिस गांव पहुंची और आवश्यक जांच-पड़ताल की। घायल प्रदीप की तहरीर पर पुलिस ने रोहित समेत 12 लोगों के विरुद्ध मारपीट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें