फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवोदय परीक्षा में उतीर्ण हुए 40 परीक्षार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
नवोदय एंट्रेंस में उत्तीर्ण हुए 40 स्टूडेंट्स
विज्ञापन


अंबेडकरनगर। कक्षा छह में प्रवेश के लिए 8 जनवरी को आयोजित एंट्रेंस एग्जाम का परिणाम घोषित हो गया। इसमें जिले के कुल 40 बच्चे उत्तीर्ण हुए। जिले के कुल 5407 छात्रों ने 17 केंद्रों पर परीक्षा दी थी। यह जानकारी नवोदय विद्यालय प्राचार्य ने दी।
प्राचार्य आरबी वर्मा ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय दिल्ली से प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले 40 बच्चों की सूची मिली है जिनका प्रवेश होना है। प्रवेश परीक्षा का परिणाम डब्लूडब्लूडब्लू डॉट एनवीएसएचक्यू डॉट ओआरजी पर उपलब्ध है। इंटरनेट पर परीक्षा का पूरा विवरण मौजूद है। इसके अलावा प्रवेश प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी भी साइट पर मौजूद है। छात्र-छात्राएं नेट के माध्यम से प्रवेश फॉर्म आदि डाउनलोड कर लें। इसके बाद उसे पूर्ण रूप से भरकर आवश्यक कागजात के साथ 14 जुलाई को विद्यालय में उपस्थित हों। निर्धारित तिथि के अंदर प्रवेश न लेने वाले छात्र-छात्राओं को दोबारा मौका नहीं मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बसखारी शिक्षा क्षेत्र के शिवप्रसाद सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बसखारी के छात्र अनुराग त्रिपाठी ने लखनऊ जोन के नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में प्रथम स्थान हासिल किया है। अनुराग की इस सफलता पर शुभचिंतकों व परिवारीजनों ने प्रसन्नता जताई है। यह जानकारी उनके पिता आनंद प्रकाश त्रिपाठी ने दी। अनुराग ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व गुरुजनों को दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें