फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्पदंश से हुई महिला की मौत, दो भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन लोगों को सांप ने डंसा, एक की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबेडकरनगर। बेवाना थाना अंतर्गत नौगवां गांव में एक महिला की सांप के डंसने से मौत हो गई। घटना से परिवारीजनों में रोना-पीटना मच गया है। वहीं, अन्य थाना क्षेत्रों में दो लोग सर्पदंश के शिकार हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बेवाना थाना अंतर्गत नौगवां गांव निवासिनी मीना देवी (42) पत्नी रामचरन मंगलवार सुबह खेत की तरफ जा रही थी। इसी बीच उसे सांप ने डस लिया। परिवारीजनों ने स्थानीय स्तर पर इलाज कराया, लेकिन हालत सुधरने के बजाय और बिगड़ गई। लगातार बिगड़ती तबीयत के बीच परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है। उधर, अन्य थाना क्षेत्रों में दो लोग सर्पदंश का शिकार हो गए। अकबरपुर थाना अंतर्गत मीरानपुर निवासिनी लीला (65) पत्नी संतराम सोमवार देर शाम खेत से लौटते समय सर्पदंश का शिकार हो गईं। परिवारीजनों ने तत्काल उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, इब्राहिमपुर थाना अंतर्गत कल्यानपुर गांव निवासी रामचरण (60) पुत्र बसई को मंगलवार सुबह उस समय सांप ने डस लिया, जब वह खेत में काम कर रहे थे। परिवारीजनों ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें