फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून की पहली बारिश से खिले लोगों के चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन
मानसून की पहली बारिश ने दी राहत
विज्ञापन


अंबेडकरनगर। मानसून की पहली बारिश ने भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को काफी राहत दी। शुक्रवार देर शाम से शुरू हुई बारिश अलग-अलग क्षेत्रों में शनिवार शाम तक चलती रही। बारिश से पहले जलभराव की समस्या दूर करने को लेकर नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत द्वारा किसी प्रकार की तैयारी न किए जाने का खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ा। नालियों की समुचित साफ-सफाई न होने से गंदा पानी न सिर्फ सड़कों व गलियों में बहने लगा बल्कि कुछ जगहों पर तो घरों तक गंदा पानी पहुंच गया। इससे नागरिकों को खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
भीषण व उमस भरी गर्मी के बीच शुक्रवार देर शाम जिले में मानसून ने दस्तक दी। वैसे तो सुबह से ही काले बादल उमड़-घुमड़ रहे थे लेकिन शाम होते-होते वे बरस पड़े। अकबरपुर नगर में तो मात्र बूंदाबांदी हुई लेकिन इर्दगिर्द समेत कई ग्रामीण क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई। शनिवार को भी पूरे दिन रुक-रुककर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश होती रही। अकबरपुर नगर में शनिवार दोपहर बाद बारिश हुई। इससे भीषण व उमसभरी गर्मी से जूझ रहे लोगों को व्यापक राहत मिली। बच्चों व युवाओं ने बारिश का जमकर लुत्फ उठाया। सुबह से रुक-रुककर विभिन्न क्षेत्रों में हुई बारिश का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा।
विज्ञापन

उधर मानसून से पहले जलभराव की समस्या दूर करने को लेकर नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत द्वारा किसी प्रकार की व्यवस्था न किए जाने का खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ा। जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार नगर पालिका प्रशासन द्वारा नाले व नालियों की समुचित साफ-सफाई न कराने से वाजिदपुर, पोस्ट आफिस क्षेत्र, जफराबाद, घसियारी टोला आदि क्षेत्रों में नाले-नालियों का गंदा पानी न सिर्फ सड़कों व गलियों में बहने लगा बल्कि कई घरों के अंदर भी घुस गया। इससे लोगों को आवागमन में भारी समस्याओं का सामना करना पड़ा। अकबरपुर नगर के सब्जी मंडी, फैजाबाद रोड, बस स्टेशन क्षेत्र, कोतवाली आदि क्षेत्रों में नाले-नालियों की समुचित साफ-सफाई न होने से जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई।
विज्ञापन

शुक्रवार देर शाम से शनिवार देर शाम तक रुक-रुककर अलग-अलग क्षेत्रों में कहीं तेज तो कहीं धीमी बारिश ने किसानों के चेहरे पर चमक ला दी। दरअसल इन दिनों धान की रोपाई के लिए बेरन तैयार किया जा रहा है। बेरन तैयार करने में पानी की अधिक आवश्यकता होती है। तापमान बढ़ने से किसानों को बेरन तैयार करने में समस्या उत्पन्न हो रही थी। बारिश ने उनकी समस्या काफी हद तक दूर कर दी है। इससे बेरन में लगने वाले झुलसा रोग आदि भी दूर हो जाएंगे। अकबरपुर के किसान संतोष कुमार व अखिलेश ने कहा कि मौजूदा समय में गन्ने में सिंचाई की सख्त जरूरत थी। बारिश से काफी राहत मिली है। भीटी के रामफेर व जगदीश ने कहा कि यदि इसी प्रकार समय-समय पर बारिश होती रहे तो इससे धान व गन्ना फसल को लाभ मिल सकता है। जलालपुर के सूरज व जगजीवन ने कहा कि ऐसी बारिश से किसानों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें